औरैया, जनवरी 30 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोहाना में शुक्रवार सुबह आग के पास बैठी एक वृद्ध महिला के कपड़ों में अचानक आग लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना से परिवार में अफरातफरी मच गई। गोहाना निवासी 85 वर्षीय जगरानी पत्नी नाथूराम शुक्रवार सुबह आग ताप रही थीं। इसी दौरान अचानक उनके कपड़ों ने आग पकड़ ली। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसी महिला को आनन-फानन में जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए महिला को शौ शैय्या जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.