आग के तांडव में 06 बीघा गेहूं की फसल राख
बक्सर, मार्च 31 -- आगजनी दुबौली गांव के अहुआरा बधार में मंगलवार को घटी घटना किसानों के अथक प्रयास के बाद आग पर पाया गया काबू नावानगर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के दुबौली बहुआरा बधार में मंगलवार को हुई अगलगी की घटना में 06 बीघा रकबा में खड़ी गेहूं की फसल राख हो गई। हालांकि, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे किसानों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आस-पास के खेतों में लहलहाती गेहूं की अन्य फसल जलने से बच गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। किसानों ने बताया कि कुछ दिन पहले पास के ही एक खेत में हार्वेस्टर से गेहूं की कटनी हुई थी। उस खेत में पड़े फसल के अवशेष में किसी ने आग लगा दी। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते आस-पास के खेतों में खड़ी गेहूं की अन्य फसल को भी अपने आगोश में लेना शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.