आग के कहर में 65 बीघा गेहूं की फसल राख
सिद्धार्थ, अप्रैल 1 -- भनवापुर/सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के साहेपारा गांव के सीवान में मंगलवार दोपहर अचानक लगी आग से 30 बीघा व पेड़रियाजीत गांव में लगी आग से 35 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया पर तब दोनों जगहों का मिलाकर 65 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।डुमरियागंज क्षेत्र के साहेपारा गांव के पूरब स्थित काली माता मंदिर के पास गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग देखते ही देखते विकराल हो गई और तेजी से आसपास के खेतों में फैल गई। आग इतनी तेजी से बढ़ी कि कुछ ही देर में यह सुकालाजोत गांव की सरहद तक पहुंच गई। घटना के दौरान उठते धुएं के गुबार और तेज लपटों को देख ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने शोर मचाते हुए आग बुझाने की कोशिश की,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.