बलरामपुर, अप्रैल 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले के एक घर में आग लगने के चलते एक व्यक्ति को लाखों की संपत्ति का नुकसान हो गया। नगर पंचायत गैसड़ी के वार्ड नंबर 9 लठावर में राजेंद्र चौहान के फूस के मकान में गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे आग लग गई, जिसमें मोटरसाइकिल, तीस हजार रुपए नगद , राशन, घरेलू उपकरण और अन्य सामान जलकर राख हो गया। राजेंद्र चौहान खुद भी झुलस गए, जो आग बुझाने के चक्कर में थे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने पर आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। पीड़ित परिवार राजेंद्र चौहान ने बताया कि आग लगने का कारण अज्ञात है। हल्का लेखपाल इमरान ने मौके पर पहुंचकर छति का आकलन किया और शीघ्र सहायता दिलाने की बात कही। राजेंद्र चौहान के परिवार में उनकी पत्नी और बच्चे हैं, जो इस घटना से सदमे में हैं। स्थानीय लोगों ने पीड़ित प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.