आग की चपेट में आया युवक, बचाने में पत्नी सहित दो महिलाएं झुलसीं
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 10 -- उदयपुर, हिन्दुस्तान संवाद। संदिग्ध दशा में एक युवक आग की चपेट में आ गया। बचाने में उसकी पत्नी सहित दो महिलाएं आग की चपेट में आने से झुलस गईं। उदयपुर थााना क्षेत्र के रतियापुर कटरिया गांव में रविवार दोपहर मुकेश कुमार पांडेय संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आ गया। यह देख पत्नी नेहा पांडेय और परिवार की निवेदिता आग बुझाने लगीं। इससे तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गईं। परिवार के लोग तीनों को सीएचसी सांगीपुर ले गए। वहां से मुकेश को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। नेहा और निवेदिता का इलाज चल रहा है l थाने के एसआई राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने घटना की जानकारी से इनकार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.