नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- राजस्थान के बहुप्रतीक्षित पचपदरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट में 20 अप्रैल को लगी आग के बाद अब काम ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। राज्य सरकार और एचपीसीएल के संयुक्त उपक्रम एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरआरएल) ने 1 जुलाई 2026 से व्यावसायिक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य तय किया है, जिसे समय पर पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।आग के बाद तेजी से मरम्मत कार्य रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (सीडीयू) में लगी आग के बाद क्षतिग्रस्त उपकरणों को दुरुस्त करने का काम तेजी से जारी है। इस यूनिट का निर्माण कार्य संभाल रही टाटा प्रोजेक्ट्स ने मरम्मत प्रक्रिया को तेज कर दिया है। एचपीसीएल के अनुसार, आग हीट एक्सचेंजर स्टैक तक सीमित रही, जिससे कुल 6 एक्सचेंजर और उनसे जुड़े सहायक उपकरण प्रभावित हुए। यह भी पढ़ें- BJP को आं...