हरदोई, मार्च 10 -- शाहाबाद। गर्मी जिस तरह धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है उसी कड़ी में विभिन्न ग्रामों से आगजनी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। पछोहा परगना क्षेत्र के ग्राम कमालपुर निवासी विमला पत्नी वेदराम के यहां अचानक आग की वारदात से घर का छप्पर जल गया। झोपड़ी में बंधी भैंस भी बुरी तरह झुलस गई। इससे पूर्व एक घटना शाहाबाद परगना क्षेत्र के पेड़वां गांव में भी घटी। वहां किसी तरह की जन या पशु हानि तो नहीं हुई लेकिन रामनरेश पुत्र पुत्तू का एक छप्पर, चारपाई, साइकिल, राकेश कुमार पुत्र जंगू लाल की झोपड़ी, चारपाई, कपड़े व अन्य घरेलू सामान तथा चेतराम पुत्र सुखई की झोपड़ी चारपाई और कपड़े जल गई। इससे संबंधित परिवारों को हजारों का नुकसान उठाना पड़ा। पीड़ित परिवारों द्वारा तहसील प्रशासन से मदद की गुहार लगाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.