गोरखपुर, मार्च 20 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में आग की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन जल्द ही हाइड्रोलिक प्लेटफार्म खरीदेगा। पिछले सप्ताह शासन ने इस संबंध में स्वीकृति देते हुए गीडा प्रशासन को इसकी खरीद जल्द करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में गीडा प्रशासन अपनी फायर यूनिट को मजबूत बनाने के लिए अत्याधुनिक हाइड्रोलिक प्लेटफार्म मशीन खरीदेगा। इससे 50 फीट या उससे अधिक ऊंचाई वाली फैक्ट्रियों और बहुमंजिला इमारतों में लगी आग पर आसानी से काबू पाया जा सकेगा। पिछले दिनों खाद्य तेल की फैक्ट्री में आग लगी थी। गुरुवार को प्लाईवुड की फैक्ट्री में आग लग गई। बता दें कि पिछले दिनों बहु मंजिली इमारत में आग लगने की घटना के दौरान होने वाली परेशानियों को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की समी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.