लखीमपुरखीरी, अप्रैल 19 -- निघासन। पढ़ुआ थाना क्षेत्र में निघासन-ढखेरवा हाइवे पर रविवार को एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। रविवार दोपहर धवईपुरवा-गड़रियनपुरवा रोड पर गड़रियनपुरवा निवासी विश्राम पाल अपनी खराब स्कूटी को टोचन कराकर निघासन मरम्मत के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी से अचानक पटाखे जैसी आवाज आने लगी। आवाज सुनकर विश्राम ने तुरंत स्कूटी रुकवाई और उतरकर देखें लगे, देखते ही देखते स्कूटी में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पानी आदि से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते स्कूटी में तेज लपटें उठने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- घर के सामने खड़ी स्कूटी में लगी आग पास में मौजूद मुहम्मद कय्यूम के पास उपलब्ध अग्निशमन सिलेंडर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया...