आग का गोला बनी सड़क पर खड़ी बाइक
फिरोजाबाद, जून 4 -- थाना दक्षिण क्षेत्र के तहत गुरुवार को एक मोटरसाइकिल अचानक आग लगने से धूं-धूं कर जलने लगी। जब तक आग को बुझाने का प्रयास किया जाता तब तक बाइक जलकर खाक हो गई। हादसे को देखकर आसपास के लोग काफी संख्या में जमा हो गए। गुरुवार सुबह यह हादसा गांव लालऊ के समीप बाउंड्री के सामने सड़क का बताया गया है। मोटरसाइकिल में आग को लगते देख काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे जिन्होंने किसी प्रकार आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। जब तक आग बुझाई जाती तब तक मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई। काफी प्रयासों के बाद भी बाइक स्वामी का पता नहीं लग सका। जब इस संदर्भ में थाना दक्षिण पुलिस से जानकारी ली गई तो पुलिस ने भी अनभिज्ञता जाहिर की। पुलिस का कहना था कि कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.