मोतिहारी, फरवरी 17 -- चिरैया, निज संवाददाता। राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी कस्बे में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में चिरैया के एक युवक की मौत हो गई है। जबकि पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है। सभी घायलों का इलाज अलवर के अस्पताल में हो रहा है। मृतक सुजंत कुमार उर्फ सुजान(20) की पहचान शिकारगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी शिवपूजन पासवान के पुत्र के रूप में हुई है। जबकि घायल नीतीश कुमार, आशिक कुमार उर्फ ननक व कन्हाई कुमार ग्रामवासी रघुवंश पासवान का पुत्र है। जबकि दीपलाल कुमार और मनु कुमार सुरेन्द्र पासवान का पुत्र है। सभी परिवार का परवरिश करने के लिए विगत तीन चार वर्षों से उक्त फैक्ट्री में काम कर रहे थे। घटना की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही शिकारगंज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.