आग का गोला बनी दरगाह की पूर्वी लाइन, पूरी रात तड़पे लोग
बहराइच, जून 9 -- बहराइच,संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दरगाह की पूर्वी लाइन में फाल्ट के चलते पूरी रात बिजली गुल रही। लोग उमस और गर्मी से बेहाल होकर रातभर जागते रहे। फाल्ट ठीक करने में बिजली विभाग के पसीने छूट गए और सप्लाई सुबह तक बहाल हो पाई।इसी तरह धरमपाल भट्ठा क्षेत्र में भी दोपहर तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह से ही लाइन ट्रिप करती रही। जिससे उपभोक्ता परेशान रहे।शहरी क्षेत्र के दरगाह पूर्वी गेट के पास सोमवार की देर रात को मुख्य लाइन आग का गोला बन गई। लाइन जल जाने से दरगाह क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। यह भी पढ़ें- फॉल्ट से रात भर बंद रही बिजली आपूर्ति रातभर लाइन बदलने में बिजली कर्मी लगे रहे। सुबह तक जैसे-तैसे आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। इसके बाद धरमपाल भट्ठा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.