आग का गोला बनी चलती स्कूटी, कूदकर बचा चालक
अल्मोड़ा, मई 31 -- अल्मोड़ा। पेटशाल-बज्योली मार्ग पर चलती स्कूटी आग का गोला बन गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक वीडिया पेटशाल-बज्योली मार्ग का है। बताया जा रहा है कि बज्योली निवास सुनील स्कूटी में सवार होकर गंतव्य की ओर जा रहा था। मार्ग में जाते समय स्कूटी से धुआं निकलने लगा। आवाजाही करने वाले अन्य लोगों ने सुनील को इसकी जानकारी दी। जब तक वह कुछ समझ पाता स्कूटी में आग धधक गई। सुनील ने फुर्ती दिखाई और स्कूटी से कूद मार दी। इस बीच स्कूटी आग का गोला बन चुकी थी। स्कूटी को आग में धधकता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। जब तक आग पर काबू पाने के प्रयास किए जाते तब तक स्कूटी जलकर राख हो चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.