आग का गोला बनी चलती कार, बाल-बाल बचे सवार
जौनपुर, मई 22 -- खुटहन(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद प्रयागराज वाया शाहगंज मार्ग पर बनुआडीह नहर पुलिया के पास शुक्रवार को चलती सेंट्रो कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार खुटहन से शाहगंज की ओर जा रही थी। घटना के समय वाहन में पांच लोग सवार थे। धुआं उठता देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद सभी लोग तुरंत बाहर निकल गए। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। खेतासराय क्षेत्र के डोभी गांव निवासी विकास, उनकी माता सुमित्रा, बहनें एकता और अंकिता तथा उनके नाना नेबूलाल निवासी सुइथाखुर्द थाना खुटहन सवार थे। सभी सुरक्षित बच गए। आग लगने से कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस भी तत्काल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.