फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 5 -- कंपिल । एलपीजी डालते समय कार में आग लग गई। कुछ ही समय में कार जलकर नष्ट हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। नगर के कंपिल कायमगंज मार्ग पर पी डब्लू डी गेस्ट हाउस के निकट सोमवार देर रात लगभग साढ़े आठ बजे एक कार में एलपीजी डालते समय आग लग गई। देखते ही देखते कार जलकर नष्ट हो गई। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे दारोगा हरीश कुमार ने जांच पड़ताल की। राहगीरों ने बताया कि तीन चार लोग कार में एलपीजी डाल रहे थे। उसी समय कार में आग लग गई। आग लगते ही सभी लोग मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- आग का गोला बन गई कार आग के दौरान सिलिंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। दारोगा ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.