आग का गोला बना इलेक्ट्रिक स्कूटी
झांसी, अगस्त 8 -- झांसी। झांसी-कानपुर नेशनल हाइवे पर भीषण घटना हुई। पारीछा के पास तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। जिससे उस पर सवार लोगों ने कूदकर किसी तरह जान बचाई। जब तक लोग आग बुझाते तब तक पूरी स्कूटी जलकर राख हो चुकी थी। घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शनिवार को एक युवक झांसी की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह इलेक्ट्रिक स्कूटी लेकर बड़ागांव थाना क्षेत्र में पारीछा के पास पहुंचा, तभी अचानक उसमें से धुआं उठने लगा। इससे पहले कि युवक कुछ समझ पाता, तब तक पीछे के हिस्से में आग लग गई। जिससे वह घबरा गया। आनन-फानन में वह स्कूटी से उतरा और किनारे हो गया। इसके बाद स्कूटी ध्ूा-धूकर जलने लगी। जिससे आसपास हड़कंप मच गया। यह देख लोग मदद को दौड़े। लेकिन, तब तक पूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.