देवरिया, अप्रैल 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में आग का ताण्डव जारी रही है। खेतों की खड़ी गेहूं की फसल देखते ही देखते राख हो जा रही है। पांच दिन में करीब साढ़े चार सौ एकड़ गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गई। इसमें सबसे अधिक घटना सदर तहसील क्षेत्र में हुई। फायर ब्रिगेड के वाहन आग पर काबू पाने को दौड़ते रहे तो कही ग्रामीणों ने आग बुझाया। आग की इन घटनाओं में किसानों के खून-पीसने की गाढ़ी कमाई पर पलक झपकते ही पानी फिर गया। इसमें लगभग दो करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जनपद में आग का कहर जारी है। थोड़ी सी अनदेखी भारी पड़ रही है। बिजली तार टूट कर गिरने, डंठल जलाने, मशीन से भूसा बनाने और फसल की कटाई के समय कंबाइन से उठने वाली चिंगारी आग की घटना का कारण बन रही हैं, वहीं कूड़ा जलाने के अलावा जलती बीड़ी व सिगरेट फेंकने से भी देखते ही देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.