हापुड़, अप्रैल 23 -- पिछले तीन दिन से सूरज आग बबूला हो रहा है। सुबह से ही आसमान से आग बरस रही है। दोपहर में चल रही गर्म हवाओं से हर कोई बेहाल नजर आ रहा है। ऐसे में गर्मी का प्रचंड रूप लोगों को डरा रहा है। आलम यह है कि धूप में कुछ देर खड़ा होना तो दूर लोग घर से बाहर निकलते हुए भी घबरा रहे है, लेकिन अभी कहर बरसाते मौसम से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।हापुड़ में पिछले तीन दिन से पड़ रही भीषण गर्मी पुराने सारे रिकॉर्ड तोड दिए हैं। बुधवार को हापुड़ का अधिकतम पारा 40.5 डिग्री था जो गुरूवार को बढ़कर 41.2 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा, सुरक्षा के साथ बाहर निकलते दिखे लोग इस कारण सुबह दस बजे से ही सूरज ने आग उगलनी शुरू कर दी। आलम यह था कि कुछ देर घर से बाहर निकलते ही शरीर झुलसने लगा। तपिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.