आग उगल रहा सूरज, रुला रही बिजली
बिजनौर, मई 22 -- नगीना। शरीर को झुलसा देने वाली चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का हाल बेहाल है, वहीं बिजली कटौती भी कोढ़ में खाज का काम कररही है। सुबह सूर्योदय के साथ ही शुरू होती गर्मी दोपहर तक आग उगलने लगती है। कृषि अनुसंधान केंद्र में स्थित मौसम वेधशाला में गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, लेकिन गर्मी का सितम 44 डिग्री सेल्सियस जैसा हो रहा है। न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस वर्ष नौतपा 25 मई से 2 जून तक रहेगा। इन नौ दिनों की अवधि में सबसे अधिक गर्मी पड़ेगी, लेकिन नौतपा का एहसास आज 21 मई से ही महसूस हो रहा है। लोग सड़कों पर सिरों पर टोपी व गमछे डालकर व सन ग्लास लगाकर दिखाई दे रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि नौतपा की भीषण गर्मी व लू से बचने के लिए अधिक से अधिक शुद्ध पेयजल का प्रयोग करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.