गोपालगंज, अप्रैल 23 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में आग उगलती धूप और गर्म पछुआ हवा का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी और उष्ण लहर से राहत मिलने की संभावना नहीं है। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चलती रही। गर्म हवा के थपेड़ों से लोग दिनभर झुलसते रहे। सुबह दस बजे से ही जनजीवन प्रभावित दिखा। चौक-चौराहों, बाजारों और खेत-खलिहानों तक सन्नाटा पसरा रहा। एनएच और एसएच पर भी दोपहर के समय वाहनों की आवाजाही कम दिखी। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग,अभी राहत के आसार नहीं गोपालगंज, बरौली, मीरगंज और हथुआ जैसे शहरी इलाकों में फुटपाथी दुकानदारों ने भी दोपहर में दुकानें नहीं लगाईं। दोपहर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.