ओम प्रकाश सती, अप्रैल 28 -- अप्रैल महीने में ही गर्मी का प्रकोप काफी बढ़ गया है। देशभर में तापमान लगातार बढ़ रहा है। हीटस्ट्रोक और लू से लोगों के बीमार होने की खबरें आ रही हैं। हिमालयी राज्य उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं। सिर्फ मैदानी ही नहीं इस बार पहाड़ी इलाकों में भी तपिश काफी बढ़ गई है। हालांकि मौसम विभाग ने मंगलवार से मौसम बिगड़ने की आशंका जताई है। आज और कल कुछ जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी है। गर्मी का प्रकोप सिर्फ इंसानों ही नहीं जानवरों पर भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में रेस्क्यू किए गए चार बाघों में हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखे। ऐसे में वन विभाग ने बाघों को गर्मी से बचाने के लिए आइसक्रीम और ग्लूकोज खिलाना शुरू किया है। बढ़ती गर्मी और हीट वेव वन्यजीवों के लिए भी खतरा बनती दिख रही है। उत्तराखंड में हाल में रेस्क्यू चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.