आग्नेयास्त्र के बल पर मशरूम उत्पादक से सोने की चेन छीनी
छपरा, मई 21 -- दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पट्टी पुल के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक मशरूम उत्पादक युवक से आग्नेयास्त्र के बल पर गले से सोने की चेन छीन ली। जानकारी के अनुसार, दिघवारा थाना क्षेत्र के शीतलपुर डीह के मशरूम उत्पादक राकेश रौशन अपने भाई के साथ बाइक से पट्टी पुल की तरफ जा रहा था। इसी बीच बाइक सवार अपराधियों ने उसकी बाइक रुकवाई। फिर पिस्टल दिखा कर दोनों भाई को डरा दिया। इसके बाद गले से सोने की चेन व महावीरी छीन कर आराम से फरार हो गए। अपराधियों की संख्या दो बताई जा रही है। युवक की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व छानबीन शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.