नई दिल्ली, जून 13 -- किआ इंडिया के पोर्टफोलियो में सिरोस की सेल्स लंबे समय से डाउन है। इसी वजह से कंपनी जून में इस कॉम्पैक्ट SUV पर डिस्काउंट लेकर आई है। हालांकि, ये डिस्काउंट कंपनी की दूसरी सभी कारों की तुलना में काफी कम है। दरअसल, इस महीने इसे खरीदने पर 35,000 रुपए तक के बेनिफिट मिलेंगे। सिरोस के MY25 और MY26 दोनों मॉडल्स पर 35,000 रुपए तक का फायदा मिलेगा। इसमें 20,000 रुपए का एक्सचेंज या 20,000 रुपए का स्क्रैपेज सपोर्ट और 15,000 रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर के साथ फ्री एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.42 लाख रुपए से 15.82 लाख रुपए के बीच है। इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, महिंद्रा XUV 3XO, मारुति ब्रेजा, स्कोडा काइलक और हुंडई वेन्यू से होता है। कंपनी ने इसी साल जनवरी में इसका एक नया HTK (EX) वैरिएंट भी लॉन्च किया था। इस नए ट्रिम ...