गुड़गांव, अप्रैल 11 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर की ट्रैफिक पुलिस ने पुलिस और कैमरों को चकमा देने वाले एक बेहद शातिर ट्रक चालक को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह चालक भारी-भरकम चालान से बचने के लिए एक अनोखी और पूरी तरह से गैरकानूनी तरकीब अपना रहा था। वह अपने ट्रक पर आगे और पीछे दो अलग-अलग रजिस्ट्रेशन नंबर की प्लेट लगाकर सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहा था। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने का यह खेल शुक्रवार को तब खत्म हुआ, जब बंधवाड़ी टोल प्लाजा के पास ट्रैफिक पुलिस की टीम वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। जांच के दौरान जब सतर्क पुलिसकर्मियों की नजर इस ट्रक की दोनों नंबर प्लेटों पर पड़ी, तो फर्जीवाड़े का यह बड़ा मामला खुलकर सामने आ गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। इस खुलासे ने स्पष्ट कर दिया है कि चालान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.