मऊ, अगस्त 13 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर कल्यानपुर स्थित ढाबा के सामने गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से दूसरा ट्रेलर जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे वाला ट्रेलर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे लगा आवागमन शुरु कराया। टक्कर के बाद आगे चल रहा ट्रेलर चालक अपने ट्रेलर को लेकर मौके से लेकर फरार हो गया। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- Gridih News: डस्ट लोड ट्रेलर-ट्रक में टक्कर, उड़े परखच्चे सूचना मिलते ही घोसी कोतवाल रवींद्रनाथ राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल ...