बहराइच, अप्रैल 27 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच-लखनऊ हाईवे के टिकोरा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने अचानक रफ्तार धीमी की, जिसके चलते पीछे आ रही रोडवेज बस ट्रैक्टर की ट्राली से जा भिड़ी ।अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली एक टीन शेड में जा घुसी। ट्रैक्टर चालक सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची टिकोरा मोड़ पुलिस चौकी पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा है। देहात कोतवाली के बहराइच-लखनऊ हाईवे के टिकोरा मोड़ के पास रविवार रात लगभग 1:30 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली के पीछे आ रही रोडवेज बस अचानक ट्रैक्टर की ट्राली के पीछे जा भिड़ी । घायलों में डिगिहा निवासी ट्रैक्टर चालक वरुण शुक्ला पुत्र सोहनलाल, रोडवेज बस में सवार श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाने के गहरू कलां निवासनी शुभी (3) पुत्री राम अभिलाख, चिलहरिया नि...