मऊ, फरवरी 12 -- मधुबन। रामपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर हॉस्पिटल मोड़ के पास बुधवार की दोपहर चलती ट्रेलर में पीछे से मिनी डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मिनी डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में मिनी डीसीएम के चालक अमरजीत सिंह, निवासी खेवसड़, थाना बांसडीह, जिला बलिया, बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त मिनी डीसीएम को सड़क किनारे कराकर यातायात सुचारु कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.