आगे चल रहे वाहन से भिड़ा ट्रक, चालक केबिन में फंसा
उरई, जुलाई 10 -- आटा, संवाददाता । झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर चमारी गांव के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार एक खाली ट्रक आगे चल रहे वाहन से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायल चालक को मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी संग्राम सिंह खाली ट्रक लेकर झांसी से कानपुर की ओर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- आगे चल रहे वाहन से भिड़ा ट्रक, चालक केबिन में फंसकर घायल गुरुवार देर रात जब उनका ट्रक आटा थाना क्षेत्र के चमारी गांव के पास पहुंचा, तभी वह आगे चल रहे वाहन से टकरा गया। हादसा इतना भीषण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.