आगे चल रहे वाहन में पीछे से घुसा ट्रक, चालक गंभीर घायल
कन्नौज, जुलाई 28 -- छिबरामऊ। नगर के फर्रुखाबाद चौराहे के आगे रसीद कोल्ड स्टोर के पास सोमवार को एक सडक़ हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के जिला धार के थाना राजगढ़ क्षेत्र के ग्राम राजौद निवासी राधेश्याम (42) पुत्र शंभूलाल पेशे से ट्रक चालक हैं और अपना स्वयं का ट्रक चलाते हैं। वह मध्य प्रदेश के राजौद से मोबाइल फोन का सामान लेकर उत्तर प्रदेश के मोहम्मदी गए थे। सामान उतारने के बाद वह अपने ट्रक से वापस मध्य प्रदेश लौट रहे थे। इसी दौरान छिबरामऊ क्षेत्र में फर्रुखाबाद चौराहे से आगे रसीद कोल्ड स्टोर के पास उनके आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे राधेश्याम का ट्रक अनियंत्रित होकर आगे वाले ट्रक में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.