मिर्जापुर, जनवरी 6 -- अहरौरा। थाना क्षेत्र के दुर्गा जी पहाड़ी पर मंगलवार की दोपहर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से दूसरा ट्रक टकरा गया, जिससे चालक क्षतिग्रस्त ट्रक के केबिन में ही फंस गया। पुलिस ने घंटों मशक्कत बाद चालक को बाहर निकाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक चालक 38 वर्षीय सुरेंद्र कुमार मंगलवार की दोपहर वाराणसी जा रहा था। जैसे ही वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर अहरौरा थाने के सामने पहुंचा। तभी आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे चालक केबिन में ही फंस गया। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाया। के्रन की मदद से घंटों मशक्कत बाद केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाल उसे अहरौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.