शामली, अप्रैल 24 -- शामली। कमर पर पीछे नोट से भरा बैग पीठ लादकर ले जा रहे एक अजनबी के बैग की चेन खुली रह गई उसे भनक तक नहीं लगी। इस कारण बाइक आगे चलती रही और पीछे बैग से नोटो को गड्डियां बैग से निकल कर हाईवे पर बिखरती गई और अजनबी बेखबर आगे बढ़े गया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने यह नजारा देखा तो बाइक सवार दूर जा चुका था। प्रत्यक्ष दर्शी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर करीब आधा किलोमीटर तक बिखरी नोटो की गड्डियां को एकत्रित कर चार लाख की रकम बरामद की। पुलिस ने रकम माल खाने में रखवा दी है। वाकया बुधवार देर शाम का बताया जा रहा है। मेरठ-करनाल हाईवे पर बलवा चौकी इंचार्ज मुकेश दिनकर पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जनपद मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना क्षेत्र के गांव खरड निवासी अमित ने काबड़ौत पुल के पास नोट बिखरे होने की जानकारी दी। उसने बत...