मुंगेर, अप्रैल 10 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर के तत्वावधान में आगामी 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर गुरुवार को एडीआर भवन, मुंगेर के परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), मुंगेर के अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया। बैठक में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में डीएलएसए अध्यक्ष ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिक-से-अधिक सुलहनीय वादों की पहचान कर संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करने पर जोर दिया और आवश्यक निर्देश दिया , ताकि लोक अदालत के दिन बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित होकर मामलों का निष्पादन करा सकें।इसके अतिरिक्त, डीएलएसए सचिव दिनेश कुमार की अध्यक्षता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.