हापुड़, मार्च 6 -- इस बार रंग पंचमी का पर्व 8 मार्च को मनाया जाएगा। यह चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर आती है, जो होली के पांचवें दिन होती है। पंचमी तिथि 7 मार्च को शाम 7 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर 8 मार्च को रात 9 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। इसलिए उदय तिथि के अनुसार पूरा दिन 8 मार्च को उत्सव मनाया जाएगा। पंचमी पर देवी-देवताओं, विशेषकर भगवान कृष्ण और राधा को रंग-गुलाल चढ़ाया जाता है। ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया कि रंग पंचमी हिंदू पंचांग के चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है, इस त्योहार को देवताओं की होली के नाम से भी जाना जाता है। भगवान कृष्ण और राधा रानी द्वारा खेली गई होली से जुड़ा है, जहां देवी-देवता भी रंगों के साथ शामिल होते हैं। रंग उड़ाने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा आती है और रज-तम गुणों का नाश होता है। इसस...