देहरादून, जून 18 -- नई टिहरी। मानसून सत्र और चारधाम यात्रा के दौरान संभावित आपदा व आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल ने जनपद के सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों व अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। यह भी पढ़ें- आगामी 30 सितंबर तक पूर्व अनुमोदन के कोई भी अधिकारी न छोड़े मुख्यालय: डीएमनिर्देशों का विवरण जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा-30 के अंतर्गत जारी आदेश में कहा है कि मानसून अवधि के दौरान सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखना आवश्यक है, ताकि किसी भी आपदा या आपात स्थिति में संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए त्वरित राहत व बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा सकें। जारी निर्देशों के अनुसार सभी विभागाध्यक्ष, कार्यालयाध्यक्ष व अधिकारी कार्य ...