कुशीनगर, मई 19 -- कुशीनगर। निज संवाददाता जिले में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त होने जा रहा है। इसे देखते हुए ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के लिए डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित खातों में 25 मई तक उपलब्ध धनराशि के अनुसार ही विकास कार्य कराए जाएं, ताकि कार्यकाल समाप्त होने के बाद किसी प्रकार का बकाया भुगतान शेष न रहे।सोमवार को डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने सभी एडीओ पंचायतों व सचिवों को पत्र जारी कर कहा कि यदि निर्धारित धनराशि से अधिक का कार्य या व्यय कराया जाता है और बाद में भुगतान को लेकर विवाद या वैधानिक स्थिति उत्पन्न होती है, तो संबंधित ग्राम पंचायत सचिव को व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी माना जाएगा। यह भी पढ़ें- 26 मई को...