अररिया, अप्रैल 25 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी और तीखी धूप ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान और उमस भरी गर्मी ने लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि शहर से लेकर गांव तक लोगों ने अपनी दिनचर्या बदल ली है। सुबह के समय बाजारों में कुछ देर के लिए हल्की चहल-पहल देखने को मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। सुबह 11 बजे के बाद बाजार लगभग सूने हो जाते हैं, जबकि दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक स्थिति किसी लॉकडाउन जैसी प्रतीत होती है।गर्मी यह भी पढ़ें- सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन, पारा 42 तक पहुंचा का असर रेलवे स्टेशन और मुख्य बस स्टैंड पर भी साफ दिख रहा है। जहां आम दिनों में यात्रियों की भीड़ रहती थी, वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.