दुमका, जनवरी 29 -- रामगढ़, प्रतिनिधि।रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत अमडापहाड़ी पंचायत के कुशबना गांव में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू की अध्यक्षता में सभी झामुमो कार्यकर्ताओं ने आगामी 2 फरवरी झारखंड मुक्ति मोर्चा का 47 वीं झारखंड दिवस को लेकर झंडा लगाया तथा गांव के प्रधान व अन्य लोगों से नगाड़ा बजाकर सभी लोगों से मुलाकात कर 2 फरवरी को दुमका आने का निमंत्रण दिया। मौके पर उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू, सचिव नंदलाल राउत, महिला मोर्चा अध्यक्ष मर्शिला मरांडी, पंचायत अध्यक्ष बुदाय मरांडी, सचिव कमलाकांत मंडल, रिंकु मंडल, मदन मंडल, राजेश पाल, मणिकांत मंडल, बाबूराम मरांडी, नायकी, गोड़ाईत, सुलेमान बास्की, दीपनारायण मंडल, चुनडा, गोपीन सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। फोटो संख्या-16-मौके पर मौजूद झामुमो कार्यकर्ता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...