पूर्णिया, मार्च 8 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। आगामी 14 मार्च से कला संस्कृति एवं युवा विभाग के तत्वाधान में तीन दिवसीय राजकीय बाबा दिना बद्री महोत्सव शुरू हो रहा है। महोत्सव के आयोजन को लेकर शनिवार को विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम की मौजूदगी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई। महोत्सव का आयोजन अनुमंडल मुख्यालय अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र के सुमरित उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान पर आयोजित होगा। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आगामी 14, 15 और 16 मार्च को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय बाबा दीनाभद्री राजकीय महोत्सव के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन का भी सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि महोत्सव के सफल संचालन क...