कटिहार, सितम्बर 20 -- कटिहार। जेपी सेनानियों की एक अहम बैठक आज जेपी सेनानी तारकनाथ बलिदानी के नेतृत्व में जेपी सेनानी अजीत कुमार मोदी की अध्यक्षता में स्थानीय लोकनायक जयप्रकाश नारायण समिति के कार्यालय दुर्गापुर में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से जेपी जयंती समारोह को बड़े ही धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। सभी ने आगामी 4 अक्टूबर 2026 को पुनः एक भव्य बैठक आयोजित कर समारोह की सफलता के लिए विचार विमर्श कर रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम में जेपी सेनानी के साथ साथ जेपी सेनानियों के आश्रित, जीपी के आंदोलन में वैसे सेनानी जो भूमिगत रह के आंदोलन को सफल बनाए एवं जेपी को मानने वालों के साथ-साथ नए जनरेशन के छात्र एवं युवाओं को भी शामिल किए जाने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- Chapra News: जेपी सेनानी अहमद अली के निधन...