अररिया, जुलाई 28 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस को लेकर नगर परिषद जोगबनी की ओर से आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया । प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के भैया-बहनों ने निबंध लेखन, पेंटिंग व क्विज़ में भाग लिया । राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने अररिया जिले के सभी विद्यालयों को पछाड़ते हुए सर्वाधिक पुरस्कार अपने नाम किए व जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया । बताया गया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता व जनभागीदारी को बढ़ावा देना था । यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पेंटिंग प्रतियोगिता में सौरव कुमार तो रंगोली में क...