जमुई, मार्च 11 -- सिकंदरा, निज प्रतिनिधि 17 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को लछुआड़ एवं कुंडघाट कार्यक्रम स्थल का डीएम सहित जिले के तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी के द्वारा निरीक्षण किया गया। जानकारी देते हुए डीएम श्री नवीन ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तीसरा चरण में निकल चुका है। समृद्धि यात्रा में मुख्यमंत्री के 17 मार्च को संभावित कार्यक्त्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल का समीक्षा की जा रही है। डीएम ने कहा कि संभावित कार्यक्त्रम को लेकर विधि व्यवस्था, मुख्यमंत्री के आगमन एवं जनसंवाद को लेकर समीक्षा करने जिले के तमाम पदाधिकारी पहुंचे हुएं हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्त्रम की तैयारी चल रही है। सुरक्षा व्यवस्था का पूरी तरह से जायजा लिया जा रहा है। किधर से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरेगा ...