चाईबासा, अप्रैल 2 -- नोवामुंडी। पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नोवामुंडी में बुधवार को तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला के प्रथम सत्र में सभी पंजी, संचिका और अभिलेख को व्यवस्थित किया गया। सभी स्थायी भौतिक सामग्रियों का सत्यापन कर स्थायी वस्तु की समीक्षा की गई। आगामी सत्र के लिए आचार्य भारती का गठन हुआ। समापन सत्र में प्रधानाचार्या सीमा पालित सहित विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष मालती लागुरी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...