रांची, मार्च 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। शुक्ला कॉलोनी, हिनू स्थित विद्या विकास समिति परिसर में सोमवार को वंदना सभा के साथ विद्या विकास समिति, झारखंड और वनांचल शिक्षा समिति की कार्यकारिणी व आम सभा की बैठक हुई। राम अवतार नारसरिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा ने पिछले सत्र का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। बैठक में कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार जालान द्वारा प्रस्तुत आगामी सत्र के अर्थ संकल्प बजट को सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित कर दिया। क्षेत्र संगठन मंत्री ख्यालीराम ने नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सदस्यों के विशेष प्रशिक्षण का सुझाव दिया। वहीं, क्षेत्र संघचालक देवव्रत पाहन ने संगठन के भौगोलिक बदलावों पर चर्चा की। इस अवसर पर राजीव कमल बिट्टू, डॉ. ब्रजेश कुमार और डॉ. पूजा सहित कार्यकारिणी के कई सदस्य उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.