दुमका, मार्च 29 -- दुमका, प्रतिनिधि। आगामी श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बासुकीनाथ धाम मेला क्षेत्र में किए जाने वाले विभिन्न कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने शिवगंगा के जल की स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु पंप-इन एवं पंप-आउट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। शिवगंगा में क्षतिग्रस्त सीढ़ियों के नव निर्माण एवं मरम्मत कार्य को शीघ्र पूरा करने को कहा।उन्होंने शिवगंगा के समीप जलार्पण काउंटरों की संख्या बढ़ाने एवं एक अतिरिक्त काउंटर निर्माण करने का भी निर्देश दिया। उपायुक्त ने मंदिर परिसर में होमगार्ड की नियमित तैनाती सुनिश्चित करने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्था बनी रहे। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.