दरभंगा, मार्च 31 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी। नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के सभा भवन में सोमवार को आयोजित पार्षदों की विशेष बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026 - 2027 के लिए 80 करोड़ का बजट पारित किया गया। मुख्य पार्षद शत्रुघ्न पासवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर पंचायत के विकास एवं राजस्व को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और उसकी रुपरेखा पेश की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बजट में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 80 करोड़ 87 लाख 66 हजार 229.35 रुपये का अनुमानित आय का लक्ष्य दर्शाया गया है। इसके साथ ही 80 करोड़ 13 लाख 80 हजार 061.13 रुपये का व्ययों का अनुमान विकास कार्यों और अन्य प्रशासनिक मदों के लिए किया गया है। इस तरह 73 लाख 86 हजार 168.13 रुपये का बचत दर्शाया गया है। बैठक में बजट पर हुई चर्चा के बाद पार्षदों ने ध्वनिमत से प्रस्तुत बजट को पार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.