पाकुड़, फरवरी 25 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में आगामी 14 मार्च 2026 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल बनाने को लेकर सचिव रूपा बंदना किरो के अध्यक्षता में अहम बैठक जिले के विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ की गई। जिसमें मामलों के निष्पादन को लेकर विचार- विमर्श किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण को सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई। सचिव रूपा बंदना किरो ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित ऋण वसूली, प्री-लिटिगेशन एवं अन्य सुलह योग्य मामलों की सूची तैयार कर संबंधित पक्षकारों को समय पर नोटिस भेजा जाए ताकि अधिक से अधिक संख्या में मामलों का निष्पादन हो सके। मौके पर संबंधित बैंक के अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...