आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना महुली में हुई शांति समिति की बैठक
संतकबीरनगर, जून 12 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के आदेश के क्रम में आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को महुली थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार पांडेय की देख रेख में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, ताजियादारों, ताजिया निर्माताओं एवं डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में उच्चाधिकारीगणों द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया तथा उनका अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। ताजिया की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने एवं विद्युत तारों तथा अन्य सार्वजनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरतने हेतु निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- 12 फीट से अधिक ऊंची ताजिया नहीं, शपथ पत्र जर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.