आगामी बाढ़ की तैयारियों को लेकर हुआ समीक्षा
प्रयागराज, जून 10 -- प्रयागराज। आगामी बाढ़ की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी बाढ़ राहत शिविरों की समीक्षा कर ली जाए। उन्होंने कहा कि सभी जगह अफसर खुद मौका मुआयना करें। इसके साथ ही नावों के बारे में भी जानकारी ली। अफसरों से कहा कि नाव और लाइफ सेविंग जैकेट भी रखें। नगर निगम के अफसरों को निर्देश दिया कि नाला सफाई कराएं। गलियों में भी नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के अफसरों से कहा है कि जहां पर सड़कें खराब हैं, उसे बारिश के पहले दुरुस्त कराएं। यह भी पढ़ें- बाढ़ के दौरान बिना लाइफ जैकेट नाव संचालन पर रहेगी रोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.