हजारीबाग, मार्च 10 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ऑल इंडिया कौमी एकता कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष जामा रोड निवासी मोहम्मद शबीर अहमद ने आगामी पर्व में शांति भाईचारा को लेकर एसपी अंजनी अंजन को पत्र लिखा। पत्र में उन्होने एसपी के अपराध नियंत्रण एंव नशा मुक्ति की दिशा में किए महत्वपूर्ण कार्य के लिए सराहरना किया। हजारीबाग की यह गौरवशाली परंपरा रही है कि हमारे पूर्वजों ने इस शहर को हमेशा प्रेम और भाईचारे के वातावरण में सींचा है। आने वाले मंगला, ईद और रामनवमी जैसे पावन पर्व के माध्यम से हम इस साझी संस्कृति ,सद्भाव, एकता और आपसी प्रेम को लोग और अधिक सशक्त बनाना चाहते हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल मार्गदर्शन में इन त्योहार के दौरान नगर कि विधि व्यवस्था और भी बेहतर होगी। इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में नगर कौमी एकता कमेटी प्रशासन को ...