भागलपुर, मार्च 19 -- चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी और ईद के मद्देनजर कहलगांव थाना परिसर में थानाध्यक्ष श्यामला कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य एवं अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी ने आगामी त्योहारों को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने पर जोर दिया तथा विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए। निर्णय लिया गया कि रामनवमी को लेकर एक और शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। ईदगाह कमेटियों की ओर से ईद के दिन नमाज के समय शहर में भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने की मांग रखी गई, जिस पर प्रशासन ने सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। सभी उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे आपसी सहयोग और सद्भाव बनाए रखते हुए सभी पर्वों को शांतिपूर्ण वातावरण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.